संदेश

मई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बंदर तो बंदर है।।।

चित्र
  ध्यान से देखें विवाह के आयोजन को जब एक बंदर धूम धाम से बनता है दूल्हा वहीं कुर्सियों पर बैठी महिलायें नजर रखती हैं अपने बंदरों पर बंदर अगर सफल हो, शिष्ट हो आदेश परस्त हो तो जीवन सफल मुस्कान ही मुस्कान अन्यथा कुढ़न ही कुढ़न दूसरी तरफ हुए बंदर सभी आजाद, सीमाओं को तोड़, मारी एक छलांग जैसे आज नहीं तो कभी नहीं ड्रिंक्स काउन्टर की तरफ भागे सभी, परहेजी बंदर भागे स्वीट काउन्टर पर दबाने रसगुल्ले और हलवा गाजर का, नादान हैं सब नहीं जानते, उनपर नजर का पहरा है। राज बड़ा गहरा है। बात करते करते भी महिलायें गिन लेती हैं पेग जो उनके बंदर ने डकारे हैं गिन लेती हैं मिठाईयां जो परहेजियों ने दबाई हैं गिन लेती हैं गुलाटियाँ जो उनके बंदरों ने मारी हैं अकेले मिलें तो हिसाब हो बंदर से आदमी बनाने की कवायद हो। कहते हैं, बुड्ढा बंदर कभी गुलाटी नहीं भूलता उम्र बीत जाती है, पत्नी की अपने बंदर को साधते साधते। जानती तो है कितना भी उलटे कितना भी घुलटे जाएगा कहाँ ? आएगा, उसका बंदर उसी के पास।

राज ज्योतिषी -३ (अंतिम भाग)

चित्र
गंगा घाट पर आरती हो चुकी थी। गंगा शांत लहरों में  बह रही थी, जैसे वाराणसी से आगे  गंगा सागर तक की यात्रा की तैयारी कर चुकी हो। संध्या अब रात्रि में परिवर्तित हो रही थी। चंद्र किरणे गंगा की लहरों पर अठखेलियाँ कर रहीं थी। घाट की भीड़ कम हो चली थी।  आचार्य महेंद्र मिश्र गंगा घाट के तट पर अवस्थित हवेली के दालान में अपने आसन पर बैठ रामायण पढ़ रहे थे। उनकी दिनचर्या रामायण से ही समाप्त होती थी।  आज एक चौपाई जैसे मन में ही अटक गई -  "सुनहु भरत भावी प्रबल , बिलख कहेउ  मुनिहु   नाथ हानि लाभ जीवन मरण ,यश अपयश विधि हाथ।" भावी और भवितव्य से उनका भी तो कभी पाला पड़ा था।   विश्व विद्यालय से शास्त्री की परीक्षा पास करने के बाद, महेंद्र मिश्र, संकट मोचन  मंदिर के मुख्य पुरोहित के शिष्यत्व  में  ज्योतिष विद्या का व्यवहारिक  ज्ञान अर्जित करने में लग गए।  सहूलियत के हिसाब से, उन्हें एक ठौर मिली गंगा किनारे एक पुरानी हवेली में। महेंद्र मिश्र , गांगुली  महाशय  के किरायेदार हुए। वृद्धावस्था में सहारे के लिए गांगुली महोदय की...

राज ज्योतिषी - भाग -2

चित्र
वसंत पंचमी की सुबह, महेंद्र मिश्र की वेद पाठशाला में चहल पहल थी। आज से नए वेद पाठी छात्र, माता सरस्वती की उपासना कर वेद पाठ के  प्रथम सत्र का शुभारंभ करने वाले थे।  अभिभावकों के साथ आए सद्यः स्नात, नवीन वेषधारी वेदपाठी प्रशिक्षु बालक सहमें बैठे हुए थे। वहीं पुराने छात्र, पीत आवरण व धोती पहन इधर से उधर व्यस्त से डोल रहे थे। उनकी एक आँख, नव छात्रों पर भी लगी थी। जब भी नव-छात्र बाल सुलभ कलरव शुरू करते, पूर्ववर्ती छात्र आँखे तरेर कर अनुशासन स्थापित करते।  पंडित महेंद्र मिश्र नें तैयार हो, तिलक लगाते हुए, एक बार खिड़की से आँगन में झांक लिया। आँगन में सरस्वती प्रतिमा के आस पास का कोलाहल, उन्हें अनायास ही अपने बाल्य काल में लेकर चल पड़ा। जब, "वीणा वादिनी  वर दे..." का उनका  सस्वर पाठ सुधि जनों का ध्यान आकृष्ट करता था।  स्मृतियाँ उन्हे लेकर उनके गाँव पहुँच गईं, उस वसंत पंचमी को उनके पिता कैलाश मिश्र उन्हे माता सरस्वती की महिमा समझा रहे थे।  कैलाश मिश्र की आजीविका, पुरोहिताई से चलती थी। गाँव के मंदिर की पूजा का भी भार उनके उपर ही था।  यजमान के घर कथा बाँचने ...

राज ज्योतिषी (1)

चित्र
  वसंत पंचमी की सुबह गंगा घाट पर थोड़ी भीड़ तो थी , पर , पंडित महेंद्र मिश्र को स्नान करने में कोई दिक्कत न हुई।   सभी जानते थे , सुबह सूरज उगना भूल जाए पर नियत समय पर ठीक 5 बजे , मिश्र जी जरूर नहायेंगे। नहाते समय  ठोस आवाज में  जब पंडितजी  स्नान मंत्र पढ़ते , तो लगता साक्षात शंभू के दर्शन हुए।   नहाने के बाद बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ा कर ही मिश्र जी की दिनचर्या प्रारंभ होती थी ।   अगला कदम उदय चौरसिया की दुकान से चाय की दो प्याली के बाद पान खा कर ही उठता था।   उदय से उनकी जान पहचान बहुत पुरानी थी। कचोड़ी गली के नुक्कड़ पर जब मिश्र जी विद्यार्थी के तौर पर आए थे , तब , से। उदय तब 10 साल का रहा होगा।   एक उदय ही था जो मिश्र जी से थोड़ी ठिठोली कर सकता था।   उस दिन दुकान पर आते ही उसने तुक्का छोड़ा, यह जानते हुए भी कि, बाबा हाथ देखने से नफरत करते हैं ,और, वर्षों से सीखी  ज्योतिष विद्या कबके त्याग चुके हैं।     “का बाबा , बहुत जबरदस्त लागत हौआ , हमार हाथ देख के बताव त , कब तक शनि तबाह करी। साढ़े साती खतमे नई...