बंदर तो बंदर है।।।

 

ध्यान से देखें विवाह के आयोजन को
जब एक बंदर धूम धाम से बनता है दूल्हा

वहीं कुर्सियों पर बैठी महिलायें
नजर रखती हैं अपने बंदरों पर
बंदर अगर सफल हो, शिष्ट हो
आदेश परस्त हो तो जीवन सफल
मुस्कान ही मुस्कान
अन्यथा कुढ़न ही कुढ़न

दूसरी तरफ हुए बंदर सभी आजाद,
सीमाओं को तोड़, मारी एक छलांग
जैसे आज नहीं तो कभी नहीं
ड्रिंक्स काउन्टर की तरफ
भागे सभी,

परहेजी बंदर भागे
स्वीट काउन्टर पर
दबाने रसगुल्ले
और हलवा गाजर का,

नादान हैं सब
नहीं जानते, उनपर नजर का पहरा है।
राज बड़ा गहरा है।

बात करते करते भी
महिलायें गिन लेती हैं पेग
जो उनके बंदर ने डकारे हैं

गिन लेती हैं मिठाईयां
जो परहेजियों ने दबाई हैं
गिन लेती हैं गुलाटियाँ
जो उनके बंदरों ने मारी हैं

अकेले मिलें तो हिसाब हो
बंदर से आदमी बनाने की कवायद हो।

कहते हैं, बुड्ढा बंदर कभी गुलाटी नहीं भूलता
उम्र बीत जाती है, पत्नी की
अपने बंदर को साधते साधते।
जानती तो है कितना भी उलटे
कितना भी घुलटे
जाएगा कहाँ ?
आएगा, उसका बंदर उसी के पास।




टिप्पणियाँ

  1. क्या चित्रण है, बन्दर बन्दरियों सहचर्यपूर्ण जीवन का ? आजकल मैं प्रायः नित्य ही इनको शिमला में अपने आवास से संस्थान के मध्य के मार्ग पर सुख दुःख बांटते देखता हूँ । कितने निश्च्छल हैं, निर्द्वन्द हैं । बिल्कुल इनसे एक डेढ़ फुट की दूरी से कभी कभी निकलता हूँ बिना इनसे आंख मिलाए, ये ऐसे आपस में मग्न रहते हैं जैसे इनको कोई देख ही न रहा हो ।
    हाँ कभी कभी काले लंगूर जब इनके क्षेत्र में आ जाते हैं तो ये अस्थाई तौर पर विस्थापित से हो जाते हैं, चार छः दिनों के लिए । फिर उनके जाने के बाद ये पुनः आ जाते हैं ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा रहती है।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Spence's Hotel - (Calcutta 1931)

राज ज्योतिषी -३ (अंतिम भाग)

साथ चले